भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने प्रदेश के 15 से 18 वर्ष के बच्चों के कोविड-19 टीकाकरण (vaccination) के लिए रजिस्ट्रेशन (registration) कराने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि “नव वर्ष के अवसर पर एक जनवरी से देश के 15 से 18 वर्ष के बच्चों का कोविड-19 टीकाकरण के लिए cowin.gov.in पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो चुका है। मेरा सभी पात्र बच्चों के परिजन से आग्रह है कि टीकाकरण के लिए बच्चों का रजिस्ट्रेशन अवश्य कराएं।”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved