
महिदपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई महिदपुर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस हेतु बैठक रखी गई जिसमें मुख्य अतिथि जिला प्रमुख सुनील व्यास व जिला संयोजक लखन आंजना ने कार्यकारिणी की घोषणा की। अपने उद्बोधन में अतिथियों द्वारा कार्यकर्ताओं को परिषद के बारे में बताया व कैसे राष्ट्र के हित के लिए परिषद कार्य करती है वो कार्यकर्ताओं को बताया गया। कार्यकारिणी में नगर अध्यक्ष महिपाल सिंह, नगर मंत्री सूरज ठाकुर, उपाध्यक्ष श्रद्धा रावल, प्रधान सिंह, विकास शर्मा, गोपाल परमार, लखन आंजना, रोहित परमार, नयन सकलेचा, शुभम, सन्दीप आंजना, अमृत गोस्वामी, सहमंत्री रौनक यादव, बिंदु, सुनील गॉड, वैष्णवी सांगते, राजेन्द्र सिंह, महाविद्यालय प्रमुख राहुल प्रजापत, सह प्रमुख सुरेंद्र सिंह, हरिओम प्रजापत, विशाल चौधरी सहित अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved