
उज्जैन। अप्रैल महीना शुरु होते ही सूरज के तेवर और तीखे हो गए हैं। दोपहर में झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। जानकारों का कहना है कि इस साल मई माह तक गर्मी कई सालों के रिकार्ड तोड़ सकती है। यही कारण है कि बाजारों में अब दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच लोग कम निकल रहे हैं। पिछले एक हफ्ते से पूरा शहर राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवाओं की चपेट में चल रहा है। इस कारण न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री तक पहुँच गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved