जबलपुर। बरेला थाना अंतर्गत शारदा मंदिर (Sharda Mandir under Barela Police Station) के सामने सोमवार की शाम एक बेकाबू डंपर चालक (uncontrollable dumper driver) ने एंबुलेंस को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में एंबुलेंस चालक की मौत हो गई तो वही आरोपित डंपर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर डंपर को जब्त कर लिया है। चालक फरार हो गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved