
इंदौर। 25 साल के गुड्डू यादव निवासी ओमेक्स सिटी को घायल अवस्था में एमवाय अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बताया गया कि कल वह ओमेक्स सिटी-टू के सामने से एक्टिवा पर गैस की टंकी लेकर जा रहा था, तभी तेज रफ्तार से गुजर रही एक कार ने उसे चपेट में ले लिया।
उधर एक अन्य सडक़ हादसे में घायल इदरीस पिता यासीन निवासी आजाद नगर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह जीजा के साथ खाना खाकर टहल रहा था, तब किसी गाड़ी ने टक्कर मार दी। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved