जबलपुर। खमरिया में गत दिवस शुक्रवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब इस्टेट से लगे घाना के रहवासी क्षेत्र में एक बम मिला। बम एयरफोर्स द्वारा उपयोग में किया जाने वाला बताया जाता है। क्षेत्रीय लोगों ने तत्काल इस की सूचना खमरिया फैक्ट्री के अधिकारियों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फैक्ट्री के अधिकारियों के साथ आई बी ने बम को अपने कब्जे में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार खमरिया थाना अंर्तगत ग्राम घाना में दुर्गामंदिर के पास राय कॉम्प्लेक्स के सामने रहने वाले इ्ंद्र कुमार राय और उमेश नायडु के घर के सामने सुबह एक बम मिला। जिसकी सूचना तत्काल खमरिया फैक्ट्री के अधिकारियों और पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बम को अपने कब्जे में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा की बम का 114 एमएम का है। बम कहा ने आया कौन लेकर आया फिलहाल इस की जानकारी नहीं मिल पाई है। चर्चा है कि एलपीआर टेस्टिंग के दौरान फूटे अनफूटे बम और उनके खोल वहीं पड़े रहते हैं। जिसे आसपास के ग्रामीण कीमती धातुओं के चक्कर में उठा लेते हैं। फिलहाल अधिकारी मामले की जांच कर रहे है।
जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध दर्ज किया मामला जबलपुर। जंगल में अवैध रूप से ट्रांसफार्मर में जीआई तार लगाकर करेंट फैलाकर जंगली सुअर का शिकार करने के लिए लगाए गए तारों की चपेट में आकर एक किसान की मौत हो गई। जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर […]
जबलपुर। मेडिकल कॉलेज, जबलपुर में आज दो कोरोना मरीजों को प्लाज्मा थेरेपी दी गई। इनमे से एक 66 और दूसरे 55 वर्ष पुरुष शामिल है। दोनो ही मरीज ऑक्सीजन पर है और गंभीर हालत में है। मेडीकल कॉलेज के डीन डॉ. प्रदीप कसार के अनुसार प्लाज्मा थेरेपी के पश्चात उनकी मॉनिटरिंग की जा रही है। […]
जबलपुर। दीपावली का त्यौहार नजदीक आते ही दमकल विभाग भी हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार बैठा है। जबलपुर में दमकल विभाग ने कर्मचारियों की ड्यूटी को ब?ा दिया है अब 6 घंटे की जगह कर्मचारियों को 12 घण्टे में काम करना होगा। सभी कर्मचारियों को 2 पालियों में बांट दिया गया है। दीपावली […]
आज शाम तक हो सकती है नाम की घोषणा जबलपुर। शहर के वरिष्ठ चिकित्सक और भारतीय जनता पार्टी जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉक्टर जितेन्द्र जामदार को शहर से भाजपा द्वारा महापौर का प्रत्याशी बनाया जाएगा। डॉक्टर जामदार का नाम लगभग तय माना जा रहा है। वहीं राजनैतिक सूत्रों की माने तो शाम तक पार्टी […]