
जबलपुर। खमरिया थाना अंतर्गत विगत दिनों एक व्यक्ति ने मामूली विवाद के चले बुजुर्ग को घर में घुस कर हमला कर दिया। जिसमें में बुजुर्ग के हांथ, पैर और गर्दन में चोट आई है। जिसकी शिकायत बुजुर्ग द्वारा पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस द्वारा पीडि़त की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सोनपुर निवासी पीडि़त बुजुर्ग राजेन्द्र झारिया 63 ने जानकारी देते हुए बताया की वह विगत दिनों सुबह अपने घर में था। तभी उसके गांव का ही रहने वाला सुधीर साहू आया और पुराने विवाद को लेकर गाली-गालौज करने लगा। जब बुजुर्ग ने गाली देने से मना किया तो सुधीर साहू ने उसके ऊपर लात घूसों से हमला कर दिया। जिसमें बुजुर्ग को हांथ पैरों और गर्दन में गम्भीर चोट आई है। घटना की लिखित शिकायत पुलिस को दी गई। लेकिन अभी तब बुजुर्ग की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved