
जबलपुर। आज अल सुबह हनुमानताल थाना अंतर्गत ठक्कर ग्राम में एक चाय की दुकान पर चाय पी रहे युवक पर क्षेत्र के ही एक युवक ने पुरानी रंजिश को लेकर वाद-विवाद करते हुए तलवार और डंडे से हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से धमकी देते हुए फरार हो गया। घटना के बाद थाने पहुंचे घायल युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। जानकारी अनुसार थाना हनुमानताल में आज सुबह लगभग 6:15 बजे मोह. आमीन उम्र 45 वर्ष निवासी किलकारी गार्डन के सामने ठक्कर ग्राम ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुवह लगभग 5:30 बजे वह हैदर की दुकान में चाय पी रहा था।
तभी क्षेत्र का झउआ उर्फ छोटू तलवार एवं डंडा लिये आया और उसके साथ गाली गलौज कर यह कहते हुये कहने लगा कि अपने लड़के समीर को गुंडा बना रहा है। गाली देेने से मना करने पर उसने तलवार से हमला कर उसे घायल कर दिया। जब वह उठकर वहां से भागा तो लोहे के पाईप से हमलाकर हाथ पैर में चोट पहुॅचा दी। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved