
जबलपुर। शराब पीने के लिए 80 वर्षीय बजुर्ग से रूपयों की मांग कर मारपीट करने वाले आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। रांझी थाने में बीती रात द्वारका प्रसाद चौधरी उम्र 80 वर्ष निवासी मुंडी टोरिया मानेगांव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने मकान बनाने के लिये बैक लोन लिया है। बीती रात लगभग 10 बजे वह अपने घर के अंागन में बैठा था। तभी वीरू चौधरी एवं गनेश चौधरी आये और शराब पीने के लिये एक हजार रूपये की मंाग करने लगे। उसने रूपये देने से मना किया तो दोनों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरु कर दी। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना में उसे सिर में चोट पहुंची है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved