जबलपुर। शहर के वरिष्ठ चिकित्सक और भारतीय जनता पार्टी जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉक्टर जितेन्द्र जामदार को शहर से भाजपा द्वारा महापौर का प्रत्याशी बनाया जाएगा। डॉक्टर जामदार का नाम लगभग तय माना जा रहा है। वहीं राजनैतिक सूत्रों की माने तो शाम तक पार्टी द्वारा इनके नाम पर मुहर लगाते हुए आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। शहर में भाजपा से महापौर प्रत्याशी के चयन को लेकर खींचतान मची हुई है। कमलेश अग्रवाल, आशीष दुबे, श्रीराम शुक्ला, अभिलाष पाण्डेय जैसे कई नाम महापौर पद की दौंड़ में चल रहे है। लेकिन बताया जा रहा है पार्टी आलाकमान द्वारा डॉक्टर जितेन्द्र जामदार का नाम लगभग तय कर दिया गया है।
रविवार को आए 8 पॉजिटिव मरीज, प्रदेश के अन्य शहरों में भी बढ़ रहे मामले जबलपुर। शहर में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले धीरे-धीरे बढऩे लगे हैं। बढ़ते हुए कोरोना के मामलों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। वर्तमान में हालात यह है कि आमजन में कोरोना के प्रति जागरुकता पूरी […]
पाटन रोड पर हुआ हादसा जबलपुर। पाटन थाना क्षेत्रातंर्गत सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहे लोगों को एक तेज रफ्तार कार चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। जिससे दो लोगों को हाथ पैर पर गंभीर चोटे आई है, वहीं कार चालक मौके से फरार हो गया। घायलों को उपचार के […]
प्रदेश सहित कई राज्यों में सामने आ रहे ठगी के मामले जबलपुर। शहर में फाइव जी सेवा शुरू होते ही साइबर ठगों ने इसे ठगी का नया हथियार बना लिया है। प्रदेश समेत देश के कई राज्यों और जिलो में ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें सिम को फाइव जी में कन्वर्ट करने के नाम […]
भोपाल (Bhopal)। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 (Khelo India Youth Games 2022) के अंतर्गत जबलपुर में तलवारबाजी प्रतियोगिता (Fencing Competition in Jabalpur) आज (मंगलवार) से प्रारंभ हो रही है। यह प्रतियोगिता 10 फरवरी तक रानीताल स्पोर्टस कॉम्पलेक्स में आयोजित की जायेगी। जनसम्पर्क अधिकारी एके जैन ने बताया कि तलवारबाजी की प्रतियोगिता में व्यक्तिगत और टीम […]