img-fluid

मतदान के लिए निकाली जागरुकता रैली

June 17, 2022

नागदा। शहर में बुधवार को मतदाता जागरुकता रैली निकली। जिसमें मतदाताओं को मतदान के लिए जागरुक किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश व सीएमओ सीएस जाट के निर्देशन में सुबह 8 बजे नरेंद्र मोदी खेल प्रशाल से रैली शुरू हुई। इससे पहले सीएमओ जाट ने मतदाता जागरुकता की शपथ दिलाई। रैली नगर के मुख्य मार्गो से गुजरकर पुन: मोदी खेल परिसर पहुंचकर समाप्त हुई। कार्यक्रम प्रभारी जितेंद्र पटेल ने बताया गुरुवार को रांगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर एक्जीक्यूटिव इंजीनियर जीएल गुप्ता, इंजीनियर नीलेश पंचोली , स्वच्छता निरीक्षक कन्हैयालाल चौहान, सहायक स्वच्छता निरीक्षक पवन भाटी, कुशल धौलपुरे, संदीप चौहान रितेश मावर स्व सहायता समूह की महिलाएं, व मेट व निकाय के कर्मचारी मौजूद थे।

Share:

  • अंजन शलाका प्रतिष्ठा महोत्सव में निकली की भव्य रथयात्रा

    Fri Jun 17 , 2022
    महिदपुर रोड। जैन समाज के धार्मिक आयोजन के दौरान बुधवार को आचार्य देवेश नित्यसेन सूरीश्वरजी एवं साधु-साध्वी मंडल की निश्रा में अंजन शलाका प्रतिष्ठा महोत्सव के चौथे दिन रथ यात्रा निकाली गई। रथ यात्रा में ढोल नगाड़े हाथी-घोडे, फूलों की बौछार आकर्षण का केंद्र रही। पोरवाल, माहेश्वरी, ब्राह्मण, राजपूत, सिख, पंजाबी, राठौड,़ मीणा व मुस्लिम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved