
नलखेड़ा। नगर परिषद बड़ागाँव के 15 वार्ड पार्षदों के लिए शुक्रवार को 33 नामकांन पत्र दाखिल हुए। सभी उम्मीदवार अपने-अपने समर्थकों को साथ लेकर तहसील कार्यालय पहुंचे जहाँ उनके द्वारा रिटर्र्निंग अधिकारी रामेश्वर दांगी के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए। बड़ागाँव नगर परिषद के 15 वार्ड पार्षदों हेतु अभी तक कुल 37 उम्मीदवारों द्वारा ही नामांकन-पत्र प्रस्तुत किए गए हैं। शुक्रवार को सर्वाधिक 33 उम्मीदवारों द्वारा अपने -अपने नामांकन पत्र भरे गए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved