
जबलपुर। चुनाव आते ही प्रत्याशी साम दाम दंड भेद लगाकर चुनाव जीतने की हर प्रकार से जोर लगाते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में शहपुरा में चुनाव के पूर्व विधायक संजय यादव ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा संगठन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विधायक संजय यादव का कहना है कि कांग्रेस के प्रत्याशी को संगठन द्वारा रातों-रात गायब कर दिया गया है । जिसकी शिकायत लेकर बरगी विधायक शाहपुरा थाना पहुंचे और रात्रि कालीन धरना प्रदर्शन किया।
कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि शहपुरा के वार्ड क्रमांक 5 में भाजपा प्रत्याशी द्वारा अपने समर्थकों के साथ मिलकर कांग्रेस प्रत्याशी अनीता बर्मन व उसके पति अशोक बर्मन को गत दिवस अगवा कर लिया था। और नाम वाससी के लिए दबाव बनाया जा रहा था। जिसको लेकर गत दिवस दोषियों पर कार्यवाही की मांग को लेकर बीती रात कांग्रेसी बड़ी संख्या में थाने पहुंचे और थाना प्रभारी से कार्यवाही की मांग की। वहीं बताया जा रहा है कि उक्त मामले को लेकर आज विधायक संजय यादव कलेक्ट्रेटक कार्यलय पहुंचकर घटना की शिकायत की है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved