img-fluid

बिहार से समाने आई इंसानियत की नई मिसाल, मुस्लिम लोगों ने किया हिंदू बुजुर्ग का अंतिम संस्कार

July 03, 2022

पटना । धर्म से बड़ी इंसानियत (humanity) होती है…। राजा बाजार के सबनपुरा(Sabanpura) के एक मुस्लिम परिवार ने भाईचार और सौहार्द्र की मिसाल पेश की। हिंदू बुजुर्ग की अर्थी सजाने के बाद उसे कंधा देकर मुस्लिम (Muslim) लोगों ने अंतिम संस्कार किया।



  • सबनपुरा के लोगों ने बताया कि मो. अरमान की दुकान पर 25 वर्ष पहले रामदेव भटकते हुए आये थे। जिसके बाद रामदेव को अरमान ने काम पर रख लिया। तब से अब तक रामदेव मो. अरमान के यहां परिवार के सदस्य की तरह रहते थे। शुक्रवार को 75 वर्षीय रामदेव का निधन हो गया। अरमान के परिवार और आसपास के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सहयोग करते हुए रामदेव की अर्थी तैयार की और कंधा देकर श्मशान तक ले गए। इसके बाद हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया। इधर, रामदेव की मौत से अरमान का पूरा परिवार में सदमे है। बताया गया कि रामदेव के परिवार में कोई नहीं था। उसका सबकुछ अरमान और उनका परिवार ही था।

    मेरे पिता समान थे रामदेव साह : रिजवान
    रामदेव साह (75) के निधन से रिजवान के पूरे परिवार में शोक की लहर है। मो. रिजवान ने कहा कि रामदेव साह को 25 वर्ष पूर्व एक व्यक्ति लेकर आया था। उसने कहा कि काम के लिए ये भटक रहे हैं। मेरा दुकान बुद्धा प्लाजा में मदीना होजियरी के नाम से है। मैंने बगैर कुछ पुछे काम पर रख लिया था। रामदेव पढ़े लिखे थे। मेरे यहां एकाउंट देखते थे।

    Share:

  • स्पीकर के चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे को एक और झटका, विधानसभा में शिवसेना का दफ्तर सील

    Sun Jul 3 , 2022
    मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा के आज से शुरू होने वाले विशेष सत्र के पहले परिसर में स्थित शिवसेना विधायी दल का दफ्तर सील कर दिया गया। दफ्तर के बाहर मराठी भाषा में लिखा नोटिस चस्पा किया गया है। शिवसेना के स्पीकर प्रत्याशी राजन साल्वी विधान परिषद के उप सभापति निलम गोर्हे के ऑफिस में बैठे हैं। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved