img-fluid

10 सीट भाजपा तो 5 में कांग्रेस समर्थित आगे

July 10, 2022

  • जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर किस पार्टी का कब्जा रहेगा अब भी असमंजस

आगर-मालवा। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में अंतिम चरण के चुनाव संपन्न होने के बाद भी आगर जिला पंचायत अध्यक्ष की अनारक्षित सीट पर किस पार्टी का कब्जा रहेगा यह स्पष्ट नहीं हो पाया है, क्योंकि 10 जिला पंचायत सदस्य में से 5 कांग्रेस और उनके समर्थित उम्मीदवार आगे हैं तो 5 पर भाजपा और उनके समर्थित उम्मीवार आगे बताए जा रहे हैं। ऐसे में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पद असमंजस बरकरार है, अब दोनों पार्टी के वरिष्ठ इस सीट को हथियाने के लिए जोड़तोड़ की राजनीति में जुट गए हैं। शुक्रवार को संपन्न हुए अंतिम चरण के पंचायत चुनाव में चार जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव हुए है जिसमे सुसनेर जनपद के वार्ड क्रमांक 1 में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी नारायणसिंह सौंधिया आगे है, वहीं वार्ड क्रमांक 2 में भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी प्रियंका जगदीश भ्यांजा आगे चल रही है। इसी तरह नलखेड़ा जनपद के वार्ड क्रमांक 9 भाजपा समर्थित रेखाबाई पाटीदार आगे तो वार्ड क्रमांक 10 में कांग्रेस समर्थित जितेन्द्र पाटीदार आगे होना सामने आया है।

कांग्रेस अधिकृत और समर्थित इन वार्डो में आगे
कांग्रेस ने जिला पंचायत सदस्य के कुल 10 वार्ड में से 9 वार्डों में अपने अधिकृत प्रत्याशी मैदान में उतारे थे जिसमे से वार्ड क्रमांक 1 में कांग्रेस के अधिकृत नारायणसिंह सौंधिया आगे हैं, वहीं वार्ड क्रमांक 3 में कांग्रेस ने कोई प्रत्याशी अधिकृत नहीं किया था यहां से कांग्रेस समर्थित मेहरबानसिंह सिसौदिया आगे है। इसी तरह वार्ड क्रमांक 4 में कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी विजयलक्ष्मी तंवर आगे है और वार्ड क्रमांक 5 में कांग्रेस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी संगीताबाई व्यास आगे है। इसी तरह वार्ड क्रमांक 10 से कांग्रेस समर्थित निर्दलीय जितेन्द्र पाटीदार आगे होना सामने आया है। इनको मिलाकर कांग्रेस अधिकृत और समर्थित अब 5 सदस्य हो गए हैं।


भाजपा के अधिकृत और समर्थित इन वार्डों में आगे
भाजपा ने जिला पंचायत के कुल 10 वार्ड में 7 प्रत्याशी अधिकृत किए थे, जिसमे वार्ड क्रमांक 2 से भाजपा अधिकृत प्रियंका जगदीश भ्यॉंजा आगे चल रही है और वार्ड क्रमांक 6 में भाजपा अधिक्रत मुन्नाबाई भैरूसिंह चौहान आगे है यहां पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बाबुलाल यादव की पत्नि सौरमबाई कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी थी। इसी तरह वार्ड क्रमांक 7 में भाजपा अधिकृत मोहनलाल मकवाना आगे है तो वार्ड क्रमांक 8 में भाजपा अधिक्रत ममता मुकेश केलकर आगे है और वार्ड क्रमांक 9 में भाजपा समर्थित रेखाबाई पाटीदार आगे होना सामने आया है।

Share:

  • स्थापना दिवस पर स्कूली बच्चों के साथ रैली, कांग्रेस ने एसडीएम से की शिकायत

    Sun Jul 10 , 2022
    नागदा। एबीवीपी ने शनिवार को स्कूली बच्चों के साथ रैली निकाली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 74वें स्थापना दिवस के मौके पर शोभायात्रा एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई एवं नारायण मांगलिक परिसर पर समापन हुआ, जहां पर मुख्य अतिथि ने संबोधित किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved