img-fluid

लवर ने दोस्तों से कराया गैंगरेप, ‘अब नहीं जीना’; सुसाइड नोट लिख लड़की लापता

July 10, 2022


जमशेदपुर। झारखंड के जुगसलाई की एक युवती अपने घर में अपने प्रेमी व उसके दो दोस्तों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए एक सुसाइड नोट छोड़ा है। उसके बाद से वह लापता है। परिजन उसकी तलाश कर रहे हैं। युवती ने सुसाइड नोट में आत्महत्या की बात लिखी है।

तीन युवकों पर दुष्कर्म का आरोप
युवती ने सुसाइड नोट में लिखा कि वह जान देने जा रही है। मौत का कारण साजिद और उसके परिवार के अलावा जुगसलाई का रहने वाला छोटू और रियाज भी हैं। वह साजिद से प्रेम करती थी, लेकिन उसने अपने दोस्तों से दुष्कर्म करवाया। अब वह किसी को मुंह दिखाने के लायक नहीं है। जान देने के अलावा उसके पास कोई रास्ता नहीं बचा है। उसने आगे लिखा कि साजिद ने उसे घर से गहने चुराने को मजबूर किया। उसने घर से लाखों के गहने भी चुराए।

युवती ने सुसाइट नोट में आरोपियों का मोबाइल नंबर भी लिखा है। वह शनिवार दोपहर घर से निकल गई थी, जिसके बाद से उसका मोबाइल बंद है। इधर, परिजनों के हाथ जब सुसाइड नोट लगा तो वे लोग भागते हुए जुगसलाई थाना पहुंचे। शिकायत के बाद पुलिस आरोपियों के घर भी गई पर सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।


जेवर लेकर भागी थी
इधर, पुलिस का कहना है कि एक बार पहले भी लड़की उस लड़के के साथ भागी थी। उस वक्त वह जेवर लेकर गई थी। इसमें जुगसलाई थाने में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने दबिश देकर जेवर तो बरामद करा लिया, लेकिन बाद में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया था।

शादी की बात करने गई मां को प्रेमी के घर वालों ने भगाया
युवती के परिजनों के अनुसार, साजिद से उसका प्रेम संबंध था। शुक्रवार को लड़की की मां को जब जानकारी मिली कि साजिद की कहीं और शादी की जा रही है तो वह शादी की बात करने उसके घर गई। वहां मां को फटकार कर लड़के पक्ष के लोगों ने भगा दिया। इसके बाद वह अपने घर आई और लड़की से कहा कि दूसरी जगह शादी कर देंगे। उसके बाद से ही वह गुमसुम हो गई। शनिवार दोपहर के बाद जब वह कहीं नहीं मिली तो परिजनों को शक हुआ और उन्होंने तलाश शुरू कर दी।

Share:

  • Tata Punch के साथ मुकाबले को तैयार, जल्द आ रही है ये Citroen की ये कार

    Sun Jul 10 , 2022
    नई दिल्ली: फ्रांस की ऑटोमोबाइल कंपनी सिट्रोएन (Citroen) भारतीय मार्केट में अपनी दूसरी कार लॉन्च करने की तैयारी में है. इस महीने 20 तारीख को सिट्रोएन सी3 (Citroen C3) की कीमतों का खुलासा हो जाएगा. फिलहाल इसकी बुकिंग शुरु हो चुकी है. कहा जा रहा है कि ये गाड़ी टाटा मोटर्स की पंच (Tata Punch) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved