img-fluid

छलका दर्द, यशवंत सिन्हा बोले- नीतीश कुमार ने तो मेरा फोन तक नहीं उठाया

July 16, 2022

पटना। विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार (Opposition Presidential Candidate) यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) ने कहा कि बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) को कई बार फोन किया लेकिन उन्होंने कॉल तक नहीं उठाया। राष्ट्रपति चुनाव (presidential election) में अपने लिए विभिन्न दलों से समर्थन मांगने बिहार पहुंचे यशवंत सिन्हा ने शुक्रवार को पटना में मीडिया से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि वे बिहार के हैं इसलिए राज्य से समर्थन के हकदार हैं। बिहार को तो उनकी मदद करनी ही चाहिए। राष्ट्रपति चुनाव 2022 के लिए 18 जुलाई को वोटिंग होनी है।


विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने चुनाव के मद्देनजर विपक्षी विधायकों के साथ शुक्रवार को लंबी बैठक की। इसमें उन्होंने सभी से राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन मांगा। उनके साथ विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, तृणमूल सांसद एवं बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा के अलावा सभी विपक्षी पार्टियों के नेता मौजूद रहे। यशवंत सिन्हा ने कहा कि विपक्ष द्वारा मुझे राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद मैंने कई बार नीतीश कुमार को फोन करने की कोशिश की। उन्होंने कभी जवाब नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि वे बिहार के हैं। उनका यहीं जन्म हुआ है। लिहाजा वे बिहार से समर्थन के हकदार हैं। उन्होंने बिहार के अन्य सभी विधायकों से भी अंतर आत्मा की आवाज पर वोट देने की अपील की। यशवंत ने कहा कि बिहार को तो उनकी मदद करनी ही चाहिए। यह लड़ाई सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि संवैधौनिक मूल्यों की रक्षा की भी लड़ाई है।

बता दें कि नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने पिछले दिनों राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के समर्थन का ऐलान किया। बिहार की सत्ता में भागीदार जीतनराम मांझी की हम ने भी उन्हें समर्थन दिया है। इसके अलावा लोजपा रामविलास के चिराग पासवान और लोजपा के पशुपति पारस भी मुर्मू को वोट करेंगे। वहीं, तेजस्वी यादव की आरजेडी, कांग्रेस, वाम दल समेत अन्य विपक्षी दल यशवंत सिन्हा के समर्थन में हैं।

Share:

  • 2024 की तैयारी में जुटी BJP, हारी हुई लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी संभालेंगे केन्द्रीय मंत्री

    Sat Jul 16 , 2022
    नई दिल्ली। भाजपा नेतृत्व (BJP leadership) ने 2024 के लोकसभा चुनाव (2024 Lok Sabha Elections) के लिए अपनी रणनीति पर अमल करना शुरू कर दिया है। पार्टी ने पिछले चुनाव में हारी हुई लगभग 141 लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी (Responsibility for 141 Lok Sabha seats) अपने विभिन्न मंत्रियों (ministers) को सौंपना शुरू कर दी है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved