इंदौर। मध्यप्रदेश में निकाय चुनाव का पहला नतीजा बुरहानपुर से सामने आया। BJP प्रत्याशी माधुरी पटेल ने 588 वोट से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी शहनाज अंसारी को हराया। सतना में BJP प्रत्याशी योगेश ताम्रकार ने 24400 वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के सिद्धार्थ कुशवाहा को हराया। सिद्धार्थ कांग्रेस से विधायक भी हैं। 5 निगमों में भी BJP बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस 3, तो आप 1 सीट पर आगे है। इंदौर और उज्जैन में कांग्रेस ने अपने विधायकों को मेयर चुनाव में उतारा है। तीनों पीछे चल रहे हैं।
भोपाल में BJP की महापौर प्रत्याशी मालती राय 5541 वोट से आगे चल रही हैं। इंदौरमें BJP प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव 20 हजार वोट से लीड बनाए हुए हैं। जबलपुर में कांग्रेस प्रत्याशी जगत बहादुर 25 हजार की लीड लिए हुए हैं। ग्वालियर में कांग्रेस प्रत्याशी शोभा सिकरवार दूसरे राउंड में 7,321 वोट से आगे हैं। उज्जैन में कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार पहले राउंड में आगे रहे, लेकिन दूसरे राउंड से BJP प्रत्याशी मुकेश टटवाल ने बढ़त बना ली। वे 1158 वोटों से आगे चल रहे हैं। सागर में भी BJP प्रत्याशी संगीता तिवारी 8789 वोट से आगे हैं। खंडवा में BJP प्रत्याशी अमृता यादव 19,500 वोट से लीड लिए हुए हैं। छिंदवाड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी अहाके 459 वोट से आगे चल रहे हैं। सिंगरौली में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी रानी अग्रवाल दूसरे राउंड में 4648 वोट से आगे हैं। सतना में BJP प्रत्याशी योगेश ताम्रकार 24 हजार वोट से बढ़त बनाए हुए हैं।
नई दिल्ली: सूनसान पड़े अंडरग्राउंड बंकर में 80 लाख रुपये से ज्यादा की कीमत का लूटा हुआ सामान और बंदूकें मिली हैं. अमेरिका के कैलिफोर्निया में पुलिस को यह बंकर मिला. दरअसल, पुलिस एक लूट के मामले में खोजबीन के लिए यहां पहुंची थी. गौर करने वाली बात यह है कि जहां बंकर मिला, वो […]
चंडीगढ़। पंजाब सरकार सिख गुरुद्वारा एक्ट 1925 में एक नया क्लॉज जोड़ेगी। श्री हरमंदिर साहिब से गुरबाणी का प्रसारण सभी के लिए मुफ्त किया जाएगा। इसके लिए किसी निविदा की जरूरत नहीं होगी। सीएम भगवंत मान ने कहा कि सोमवार को कैबिनेट में यह प्रस्ताव लाया जाएगा। 20 जून को विधानसभा में प्रस्ताव पेश होगा। […]
खरगोन! खंडवा लोक सभा उप चुनाव (Khandwa Lok Sabha by-election) में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर हो रही है भाजपा लोकसभा चुनाव जीतने के लिए कोई कसर नही छोड़ना चाहती है भाजपा के रणनीतिकारों ने कांग्रेस को जबरजस्त झटका (Big blow to Congress) दिया और खरगोन जिले की बड़वाह विधानसभा क्षेत्र के विधायक […]
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश (Madhya Prdesh) के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज दिल्ली पहुंचकर पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान सीएम शिवराज ने केन बेतवा लिंक परियोजना को मंजूरी देने के लिए पीएम मोदी का आभार जताया. सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने बताया कि बजट में केन बेतवा […]