इंदौर। एक महिला (woman) की मौत (death) की सूचना उसके परिजन को उस समय लगी, जब उसका दुधमुंहा बच्चा जोर-जोर से रोने लगा। नींद में सो रहे परिजन के कानों तक बच्चे के रोने की आवाज पहुंची तो वे जागे और देखा तो उसकी मां फांसी (hanging) के फंदे पर लटक रही थी।
एरोड्रम पुलिस (aerodrome police) ने बताया कि रुक्मणि नगर (rukmani nagar) निवासी स्वाति पति अनुराग पांडे को फांसी के फंदे से उतारकर जिला अस्पताल (hospital) ले जाया गया। परिजन ने बताया कि स्वाति ने रात को फांसी लगाई होगी। दरअसल कल रात को सभी खाना खाकर सो गए थे। इस बीच करीब तीन बजे स्वाति का दुधमुंहा बच्चा जोर-जोर से रोने लगा, जिसकी आवाज सुनकर अनुराग और घर के अन्य लोग जाग गए। स्वाति कमरे में नहीं थी। दूसरे कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे पर लटकी थी। स्वाति और अनुराग की शादी करीब 5 साल पहले हुई थी। उसने फांसी क्यों लगाई इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। उधर, रावजी बाजार पुलिस ने बताया कि चंपाबाग में रहने वाली शमीम बानो पति शरीफ की जलने से मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि वह खाना बनाते समय जल गई। उधर उसकी फूफ्फो शकीला बानो का आरोप है कि पति शरीफ ने उसे पेट्रोल डालकर जलाया है। वह आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। उसने उसे जहर भी खिलाया था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved