उज्जैन। वर्षों से चली आ रही परंपरा अनुरूप इस वर्ष भी बाबा महाकाल (Baba Mahakal) को गुरुवार को रक्षाबंधन पर्व पर सवा लाख लड्डुओं का भोग (Laddu’s enjoyment) लगाया गया। इसके पूर्व भस्मार्ती के बाद बाबा महाकाल को राखी बांधी गई।
पिछले दो वर्षो में यह परंपरा कोरोनाकाल में निभाई गई लेकिन सांकेतिक रूप से। इस वर्ष पुन: सवा लाख लड्डुओं का भोग ला और रक्षा बंधनवाले दिन महाकाल मंदिर आनेवाले हर श्रद्धालु को एक-एक लड्डु भोग प्रसादी के रूप में दिया गया। शुद्ध देशी घी,बेसन,शकर व सूखे मेवों का उपयोग महाभोग बनाया गया था।
— Shree Mahakaleshwar Ujjain (@ujjainmahakal) August 11, 2022
मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य पुजारी राम शर्मा ने बताया कि हर वर्ष सवा लाख लड्डुओं का निर्माण दानदाताओं से प्राप्त सामग्री से किया जाता है। रक्षाबंधन पर्व पर गुरुवार प्रात: भगवान को भस्मार्ती पश्चात राखी बांधी गई और उसके बाद सवा लाख लड्डुओं का महाभोग लगाया गया। पूरे मंदिर में फूलों की आकर्षक सजावट की गई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved