img-fluid

पूजन के बाद शांत हुई शिप्रा… बड़े पुल से पानी उतरा

August 12, 2022

  • गंभीर डेम का लेवल भी लगातार 2050 एमसीएफटी

उज्जैन। कलेक्टर द्वारा शिप्रा नदी का पूजन किए जाने के बाद बड़े पुल से पानी उतर गया है और कल उन्होंने पूजन किया था। लगातार बारिश के चलते कल सुबह तक शिप्रा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा था और पानी बड़े पुल से ऊपर बह रहा था। शिप्रा का रौद्र रूप शांत करने के लिए प्रशासन की ओर से कलेक्टर ने शिप्रा का पूजन किया। उसके बाद बड़े पुल से पानी उतरा। इधर अभी भी गंभीर डेम का लेवल भी लगातार 2050 एमसीएफटी पर मेंटेंन किया जा रहा है। आज भी उज्जैन में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि सतत बारिश के चलते गुरुवार रात को ही शिप्रा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता रहा और इसके बाद कल सुबह रक्षाबंधन वाले दिन शिप्रा का जलस्तर बड़े पुल से 3 फीट ऊपर तक पहुंच गया था। इसके चलते नदी किनारे त्रिवेणी से लेकर बड़े पुल के पार तक शिप्रा के सभी घाट जलमग्न हो गए थे। इतना ही नहीं मंगलनाथ से भैरवगढ़ की और जाने वाला शिप्रा नदी पर बना ब्रिज भी डूब गया था।



इस कारण पुलिस ने पुल के दोनों ओर की आवाजाही रोकने के लिए बेरिकेट्स और स्टापर लगा दिए थे। इतना ही नहीं बड़े पुल के दोनों सिरों पर भी यही व्यवस्था की गई थी। इधर शिप्रा में पानी बढ़ता देख प्रशासन ने यहां रहने वाले 40 लोगों को सुरक्षा के लिहाज से हटाकर धर्मशाला में शिफ्ट कर दिया था। शिप्रा का रौद्र रूप शांत करने के लिए कल कलेक्टर ने दोपहर से पहले शिप्रा पूजन किया। उसके बाद धीरे-धीरे शिप्रा का जलस्तर घटने लगा और शाम तक जलस्तर बड़े पुल से नीचे उतर गया था हालांकि आज सुबह भी शिप्रा का जलस्तर छोटे पुल को छू रहा था।

Share:

  • आज दूसरे दिन भी रक्षाबंधन मन रहा

    Fri Aug 12 , 2022
    महाकाल के आंगन से पर्व की शुरूआत हुई बड़ा गणेश को बंधी विश्व की सबसे बड़ी राखी उज्जैन। रक्षाबंधन का पर्व कल श्रावणी पूर्णिमा पर उत्साह से मना। कल सुबह 9.38 बजे से ही मुहूर्त शुरू हो गया था। फिर भी दिनभर संशय की स्थिति बनी रही। आज भी रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved