
कटनी। आजादी के अमृत महोत्सव को यादगार बनाने के लिए कटनी पुलिस प्रशासन द्वारा बुधवार को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में नगर निगम कटनी के अधिकारी, कर्मचारी भी शामिल हुए।कटनी पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन ने झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। ये तिरंगा यात्रा कोतवाली थाने से आरंभ होकर विभिन्न चौक ,चौराहों से गुजरती हुई भारत माता की जय घोष करते चल रही थी। तिरंगा यात्रा कोतवाली से शुरू होकर मिशन चौक ,आजाद चौक, चांडक चौक, बस स्टैंड ,पन्ना तिराहा से होकर वापस मिशन चौक,बरगवां से होती हुई माधव नगर गेट पहुंची जहां समापन हुआ।इस दौरान एसपी ने बताया कि तिरंगा यात्रा निकालने का मकसद लोगों को जागरूक करना है और सरकार द्वारा चलाया गया हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाना है। तिरंगा यात्रा में नगर निगम महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, निगम आयुक्त सत्येंद्र सिंह धाकड़े के अलावा कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved