img-fluid

बेटे की मां बनने के बाद Sonam Kapoor का आया पहला रियक्‍शन

August 21, 2022

मुंबई। लंबे समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्ख़ियों में बनी हुई फैशन डीवा सोनम कपूर (Sonam Kapoor) माँ बन चुकी हैं। इसकी जानकारी दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर दी है। इस पोस्ट के अनुसार सोनम कपूर (Sonam Kapoor)  ने 20 अगस्त को बेटे को जन्म दिया है। इसी बीच सोनम कपूर(Sonam Kapoor)  के मां बनने के बाद पहला रियक्‍शन भी आ गया है। सोनम कपूर ने मां बनने के बाद सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दिया है, जिसमें सोनम ने बताया है कि अब उनकी और आनंद की लाइफ पूरी तरह से बदल गई है।

सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा है कि ”20 अगस्त 2022 को हमने अपने बच्चे का सिर झुकाकर और खुले दिल के साथ स्वागत किया है। इस यात्रा में हमारा साथ देने वाले सभी डॉक्टरों, नर्सों, दोस्तों और परिवार को धन्यवाद। यह केवल एक शुरुआत है. लेकिन हम जानते हैं कि हमारा जीवन हमेशा के लिए बदल गया है, सोनम और आनंद।



उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड में फैशन क्वीन के नाम से मशहूर अभिनेत्री सोनम कपूर ने 8 मई, 2018 को आनंद आहूजा से शादी की थी। सोनम और आनंद की शादी काफी चर्चा में रही थी। शादी के लगभग चार साल बाद सोनम ने इसी साल मार्च में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ साझा की थी। वहीं वह अब एक प्यारे से बेटे की माँ बन चुकी हैं। सोशल मीडिया के जरिये फैंस सोनम को बधाई दे रहे हैं और न्यू बोर्न बेबी को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Share:

  • आज और कल शहर में तेज बारिश के आसार

    Sun Aug 21 , 2022
    मौसम विभाग ने आज रेड तो कल के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट इंदौर। शहर में आज एक बार फिर मानसून की भारी बारिश देखने को मिल सकती है। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण इंदौर सहित पूरे पश्चिमी मध्य प्रदेश में आज और कल भी तेज बारिश के आसार हैं। इसे लेकर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved