जिले की खबरें देश मध्‍यप्रदेश

CM ने कहा, बाढ़ उतरते ही नुकसान का सर्वे कर दिलवाई जाएगी राहत राशि

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shri Shivraj Singh Chouhan) ने कहा है कि पिछले दिनों हुई भारी बारिश और बाढ़ (heavy rains and floods) की स्थिति के बाद जिन खेतों, घरों में पानी घुसा, फसलें बर्बाद हुई तथा कच्चे घरों और सामान का नुकसान हुआ है, उन्हें राहत राशि दिलवाई जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज बीना रिफाइनरी हेलीपंड पर प‍हुँचने के बाद विदिशा जिले के कुरवाई स्थित बाढ़ आपदा केंद्र में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ का पानी उतरने के तत्काल बाद नुकसान का सर्वे करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बाढ़ प्रभावितों से कहा कि जिनके घर गिर गए हैं, उनको घर निर्माण के लिए भी राशि दिलाई जाएगी। जिनकी घर – गृहस्थी का सामान बह गया है और अनाज का नुकसान हुआ है, उन्हें भी पूरी मदद दिलाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से कहा कि वे चिंता न करें बाढ़ पीड़ितों को संकट के पार निकाल कर उनकी हर संभव मदद की जाएगी। बाढ़ का पानी उतरने के बाद पूरी पारदर्शिता के साथ सर्वे होगा। सर्वे की सूची सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करवाई जाएगी। किसी को आपत्ति होने पर उसकी सुनवाई भी होगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आपदा में कोई मतभेद या भेदभाव नहीं होना चाहिए। सभी को मिल कर विषम परिस्थिति का सामना करना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने युवा मोर्चा, सामाजिक संस्थाओं और जन-प्रतिनिधियों का सहयोग देने के लिए आभार भी माना।


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कुरवाईवासियों से कहा कि आप लोग यहाँ निश्चिंत होकर रहे। आपके साथ आपका मुख्यमंत्री खड़ा है। आपकी हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि बाढ़ राहत केंद्र में आवश्यक सभी व्यवस्था सुनिश्चित की जाये एवं प्रभावितों को भोजन, चाय-नाश्ता, पेयजल सभी उपलब्ध कराएँ। उन्होंने कहा कि इसके बाद जब आप अपने घर पहुँचेंगे तब भी आपको राशन उपलब्ध कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कुरवाई में वार्ड क्रमांक 3, पटेल ढाबा, बिजली ऑफिस सहित अन्य स्थानों का जायजा लिया एवं वहाँ रह रहे बाढ़ पीड़ितों को सांत्वना दी और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री कुरवाई के बाद बीना रिफायनरी हेलीपेड पहुँचे, जहाँ से वे भोपाल के लिए रवाना हुए। इस दौरान सांसद श्री राज बहादुर सिंह, विधायक सर्वश्री महेश राय और हरि सिंह सप्रे,पूर्व विधायक श्री वीर सिंह पवार, सागर संभागायुक्त श्री मुकेश शुक्ला, आईजी श्री अनुराग, कलेक्टर श्री दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक श्री तरुण नायक सहित जन-प्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।

Share:

Next Post

इस विश्वविद्यालय में 2 राष्ट्रपति, 3 प्रधानमंत्री और 6 मुख्यमंत्रियों ने की पढ़ाई

Wed Aug 24 , 2022
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश के इलाहाबाद विश्वविद्यालय (Allahabad University of Uttar Pradesh) को खास माना जाता है. क्युकी, यहां से कई ऐसे धुरंधर और महारथी पढ़कर निकले हैं, जिनका नाम गर्व के साथ लिया जाता है. इस विश्वविद्यालय से शिक्षा हासिल करने वाले छात्रों में कई नाम ऐसे हैं, जिन्होंने न सिर्फ शिक्षा, बल्कि राजनीति के […]