
इन्दौर। दिवाली पर घर जा रहे दो बाइक सवारों को बस ने रौंद दिया। इनमें एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हुआ है। बडऩगर के पास के गांव के रहने वाले जितेंद्र पिता रामप्रसाद और उसके साथी को घायल अवस्था में एमवाय अस्पताल में भर्र्ती कराया गया था, जहां जितेंद्र की मौत हो गई। जितेंद्र बिजली के काम के ठेके लेते था। उसकी साइट बेटमा में चल रही थी। कल वह बाइक से बेटमा से इंदौर आ रहा था।
यहां उसका अन्य भाई इंतजार कर रहे थे। तय हुआ था कि इंदौर से साथ सभी गांव चलेंगे। इस बीच चंदन नगर क्षेत्र में एक बस ने जितेंद्र की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे इनकी बाइक अनियंत्रित होते हुए डिवाइडर में जा घुसी। गंभीर चोटें आने के चलते जितेंद्र की जान नहीं बच पाई। चंदन नगर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved