img-fluid

बायपास मुख्य चौराहे से हटाया अतिक्रमण

December 01, 2022

नागदा। बायपास जावरा-उज्जैन स्टेट हाईवे के दोनों ओर अतिक्रमण कर बनी कई दुकानों और शेड आदि को बुधवार को प्रशासन की मुहिम के बाद सख्ती से हटा दिए। गौरतलब है कि बायपास रोड पर अतिक्रमण इतना बढ़ चुका था कि लोगों ने सड़क तक पर अपना अतिक्रमण कर लिया था। मामला कलेक्टर तक पहुँचा, जिस पर 7 दिन का समय अतिक्रमण हटाने के लिए दिया था। 7 दिवस के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया, जिस पर बुधवार को सड़क के सेंटर से दोनों ओर 52-52 फीट जमीन से सीमांकन कर अतिक्रमण हटाया गया।


  • राजस्व और पुलिस विभाग के संयुक्त दल ने सड़क के दोनों ओर से चम्बल नदी तक का अतिक्रमण हटाया। एसडीएम आशुतोष गोस्वामी ने बताया कि एमपीआरडीसी ने पत्र लिखकर कार्रवाई के लिए दल मांगा था जिस पर राजस्व और पुलिस बल उपलब्ध कराया गया और अतिक्रमण हटाया गया। मुहिम आगे भी जारी रहने की बात कही।

    Share:

  • 24 कुंडीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ आज से प्रारंभ

    Thu Dec 1 , 2022
    कई दिनों से गायत्री परिवार द्वारा की जा रही थी तैयारियाँ नलखेड़ा। नगर में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के दिव्य संरक्षण में 24 कुंडीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ का आयोजन आज से प्रारंभ हो रहा है। 24 कुंडीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ के लिए गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा कई दिनों से तैयारियाँ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved