img-fluid

24 कुंडीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ आज से प्रारंभ

December 01, 2022

  • कई दिनों से गायत्री परिवार द्वारा की जा रही थी तैयारियाँ

नलखेड़ा। नगर में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के दिव्य संरक्षण में 24 कुंडीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ का आयोजन आज से प्रारंभ हो रहा है। 24 कुंडीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ के लिए गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा कई दिनों से तैयारियाँ की जा रही थी।जानकारी देते हुए गायत्री परिवार के सदस्यों ने बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के दिव्य संरक्षण में 24 कुंडीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ 1 दिसंबर गुरुवार से जायसवाल कॉलोनी स्थित मैदान पर प्रारंभ हो रहा है। महायज्ञ के लिए जायसवाल कॉलोनी स्थित मैदान पर 24 हवन कुंड में बनाए गए हैं, वहीं आयोजन में आने वाले श्रद्धालुओं के बैठने के लिए विशाल पंडाल भी तैयार किया गया। 24 कुंडीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ प्रारंभ होने से पूर्व गुरुवार को नगर में एक विशाल मंगल कलश यात्रा प्रात: 10 जनपद पंचायत कार्यालय के सामने से गाजे बाजे ढोल धमाके के साथ प्रारंभ होगी। कलश यात्रा में महिलाएं एवं पुरुष केसरिया वस्त्र पहनेंगे। कलश यात्रा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा घोष भी निकाला जाएगा, वहीं कलश यात्रा में युवा अश्व पर सवार होकर धर्म ध्वजा थामे रहेंगे। साथ ही एक सुसज्जित पालकी पर मां गायत्री का चित्र विराजित किया जाएगा, जिसकी स्थान स्थान पर मातृ शक्तियों द्वारा पूजा अर्चना की जाएगी। कलश यात्रा चौक बाजार गणेश दरवाजा पुरानी मंडी शिवाजी चौराहा टॉकीज चौराहा होते हुए कार्यक्रम स्थल जयसवाल कॉलोनी स्थित मैदान पर पहुँचेगी। पूजा विधि विधान के साथ महायज्ञ का शुभारंभ किया जाएगा।



4 दिसंबर तक होगा महायज्ञ
नगर में 24 कुंडीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ का आयोजन 1 दिसंबर गुरुवार से 4 दिसंबर रविवार तक होगा। कार्यक्रम अनुसार गुरुवार को मंगल कलश यात्रा एवं दोपहर 2 से 5 बजे तक युग संगीत एवं प्रवचन कार्यक्रम होंगे। शुक्रवार को प्रज्ञा योग एवं व्यायाम, देव पूजन यज्ञ व संस्कार, युग संगीत एवं प्रवचन के कार्यक्रम। शनिवार को प्रज्ञा योग, यज्ञ एवं संस्कार, स्वैच्छिक रक्तदान महायज्ञ एवं योग संगीत प्रवचन एवं दीप यज्ञ कार्यक्रम। रविवार को प्रज्ञा योग एवं व्यायाम, यज्ञ संस्कार, महापूर्णाहुति एवं देव विसर्जन एवं टोली विदाई का कार्यक्रम होगा।

Share:

  • सभी के सहयोग से होगा कटनी का औधोगिक विकास : कलेक्टर

    Thu Dec 1 , 2022
    जिला स्तरीय लघु उधोग संवर्धन बोर्ड की बैठक संपन्न कटनी। कलेक्टर अवि प्रसाद ने कहा कि जिले के समग्र औधोगिक विकास के लिए सभी जरूरी कदम उठाये जायेंगे। ताकि जिला प्रदेश के औधोगिक परिदृश्य के मानचित्र मे अपनी सशक्त भागीदारी निभा सके। श्री प्रसाद आज यहां निजी होटल मे आयोजित जिला स्तरीय लघु उधोग संवर्धन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved