
इन्दौर। इन्दौर (Indore) शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में कल रात आग लगने की चार घटनाएं हुई, जिसमें लाखों का नुकसान हो गया है, वहीं एक चलते ट्राले में भी आग लगने की घटना हुई, जिसमें ड्रायवर ने नीचे कूदकर जान बचाई। मिली जानकारी के अनुसार कल रात सांवेर रोड स्थित दीपमाला ढाबे के पास प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लग गई। इसके कारण वहां लाखों का नुकसान हुआ है।
तीस हजार लीटर पानी की मदद से दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया, वहीं मार्डन चौराहे के पास कबाड़े के गोडाउन में आग लगने की घटना हुई। अन्नपूर्णा तालाब के सामने देर रात अनिल पंडिया की स्टील बर्तन की दुकान में आग लगने की घटना हुई। यहां भी काफी नुकसान हुआ है। रात तीन बजे करीब लवकुश चौराहे के पास एक चलते ट्राले के केबिन में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि ड्रायवर तरुण मित्तल ने कूदकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि शार्ट-सर्किट के कारण आग लगी।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved