img-fluid

दिन का तापमान और गिरा, रात का थोड़ा बढ़ा

January 05, 2023

– कल रहा मौसम का पहला कोल्ड डे, बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड

– ठंड से लोगों का हाल बेहाल, गर्म कपड़े, अलाव और हीटर बने सहारा

इंदौर। शहर में ठंड के तेवर रोज तीखे होते नजर आ रहे हैं। परसों रात के बाद कल दिन के तापमान में भी काफी गिरावट आई और पारा पहली बार 20 डिग्री के नीचे पहुंचा, जो सामान्य से 6 डिग्री कम था। इसके चलते मौसम विभाग ने शहर में पहले कोल्ड डे की घोषणा की, वहीं रात में तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई, लेकिन इसके बाद भी तेज बर्फीली हवाओं के कारण ठंड से कोई राहत नहीं मिली।


विमानतल स्थित मौसम केंद्र (airport weather station) के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 6 डिग्री कम था, वहीं रात का न्यूनतम 8.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री कम था, लेकिन परसों रात की अपेक्षा भी करीब 1.1 डिग्री ज्यादा था। इस दौरान शहर में उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हवाएं 23 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलीं। सुबह भी इनकी गति 18 किलोमीटर दर्ज की गई।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी और उस ओर से ही आ रही तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आ रही है। ऐसा ही मौसम आगे भी बना रहेगा। ठंड में हुई बढ़ोतरी के कारण लोगों की हालत खराब है। ठंड से बचने के लिए लोग बाहर अलाव और घरों में हीटर का सहारा ले रहे हैं। शाम के बाद सडक़ों पर वाहन भी कम नजर आने लगे हैं।

Share:

  • अमेरिका की भारतीय छात्रों को अब तक की सबसे बड़ी सौगात, 1.25 लाख वीजा जारी कर तोड़े सारे रिकॉर्ड

    Thu Jan 5 , 2023
    वाशिंगटन। क्या भारत के और करीब आना चाहता है अमेरिका? ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि अमेरिकी दूतावास ने इस बार 1.25 लाख भारतीय छात्रों को वीजा जारी कर अपने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अमेरिकी विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने इसकी जानकारी दी है। भारतीय पर्यटकों के लिए वीजा बैकलॉग जारी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved