
उज्जैन। पिछले 24 घंटों में मौसम में बदलाव आया है। नमी का स्तर 83 प्रतिशत तक पहुंच गया है और कल से हल्के बादल भी छा रहे हैं। इसके चलते दिन और रात का तापमान बढ़ गया है। आज सुबह वेधशाला में कल के मुकाबले न्यूनतम तापमान 2 डिग्री बढ़कर 13 डिग्री पर पहुँच गया। हवा की रफ्तार थमने से ठंड से भी मामूली राहत मिली है। उल्लेखनीय है कि पिछला सप्ताह कड़ाके की ठंड के साथ बीता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 6 डिग्री से 10 डिग्री के बीच बना रहा। इतना ही नहीं सप्ताह के अधिकांश दिनों में अधिकतम तापमान भी 23 से 26 डिग्री के बीच रहा। हवा की रफ्तार भी पिछले सप्ताह 8 से 12 किमी प्रति घंटा रही।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved