इंदौर न्यूज़ (Indore News)

इन्दौर में दिन और रात बराबर से, कल रहा सबसे ठंडा दिन

इस मौसम में पहली बार दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री नीचे पहुंचा, 17.8 डिग्री रहा
दिन में हल्की फुहार, रात का तापमान रहा सामान्य से 4 डिग्री ऊपर, प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश से बदला मौसम
इंदौर।  शहर में मौसम (weather) ने कल अलग ही करवट ली। सुबह से आसमान पर बादल (clouds) छाए रहे, दिनभर सूरज (sun) बादलों में ही छिपा रहा और धूप नजर नहीं आई। शाम होते ही हल्की फुहार (light rain) भी आई। इसी बदले मौसम ने कल इस मौसम का सबसे ठंडा दिन भी दिया। पहली बार तापमान (temperature) सामान्य से 10 डिग्री नीचे जा पहुंचा। जबकि रात का तापमान सामान्य से 4 डिग्री ऊपर रहा। इसके चलते दिन और रात के तापमान में सिर्फ 2.9 डिग्री का ही अंतर रह गया और दिन भी रात जैसा हो गया। मौसम विभाग (meteorological department) ने आज भी ऐसा ही मौसम रहने की बात कही है।


विमानतल स्थित मौसम केंद्र (weather station) के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 10 डिग्री और परसों की अपेक्षा 4.7 डिग्री कम था। इस मौसम में यह पहली बार हुआ है, जब दिन का तापमान सामान्य से इतना नीचे रहा है। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4 डिग्री और परसों की अपेक्षा 1.4 डिग्री ज्यादा था। इस तरह दिन के अधिकतम और रात के न्यूनतम तापमान में सिर्फ 2.9 डिग्री का ही अंतर रहा। इस दौरान उत्तर-पूर्वी हवाएं 18 किलोमीटर की रफ्तार तक पहुंची। आज सुबह से भी हवाओं का रुख उत्तर-पूर्वी ही बना हुआ है और इनकी अधिकतम गति 12 किलोमीटर तक पहुंची है। इसके साथ ही सुबह से कोहरा भी छाया रहा। इससे सुबह 8.30 बजे तक दृश्यता 1200 मीटर ही दर्ज की गई।


चार दिन में 10 डिग्री गिर गया दिन का तापमान
शहर में पिछले कुछ दिनों में मौसम में खासा बदलाव आया है। पिछले सिर्फ 4 दिनों में दिन के तापमान में 10 डिग्री की कमी रिकार्ड की गई है। 23 जनवरी को जहां दिन का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री था, वहीं कल यह 17.8 डिग्री रहा। एक ओर जहां दिन का तापमान गिर रहा है, वहीं बादलों के कारण रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पिछले साल दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 13 डिग्री नीचे तक गया है।
एक नजर पिछले छह दिनों के तापमान पर
तारीख अधिकतम न्यूनतम
21 28.5 12
22 25.6 13.6
23 27.5 12.9
24 26.3 14.6
25 22.6 13.5
26 17.8 14.9
(जानकारी मौसम विभाग के अनुसार)

Share:

Next Post

WHO का दावा, कोलेस्ट्रॉल को कम कर देती है तुलसी

Fri Jan 27 , 2023
नई दिल्‍ली (New Delhi)। वैसे तो हिंदू धर्म में तुलसी को पवित्र पौधा माना जाता है और आमतौर पर हर घर में तुलसी (basil) की पूजा की जाती है। यहां तक कि आधुनिक रिसर्च (modern research) में भी अब यह साबित हो चुका है कि तुलसी (basil) का पौधा स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद […]