कांग्रेस पार्षद कुशवाह के पति और ससुर के खिलाफ प्रकरण दर्ज
इंदौर (Indore)। भाजपा द्वारा निकाली जा रही विकास यात्रा (Journey of development) के दौरान कल रात एक वार्ड में विवाद की स्थिति बन गई। इस वार्ड के सोमनाथ की चाल में कांग्रेस- भाजपा कार्यकर्ताओं (Congress- BJP workers) के बीच झंडा लगाने को लेकर पत्थर चल गए। कल रात 11.30 बजे वार्ड 46 के अंतर्गत आने वाली सोमनाथ की चाल में भाजपा कार्यकर्ता सागर पिता शेखर रमनवाल निवासी अमर टेकरी अपने कार्यकर्ताओं के साथ झंडे और फूल बांट रहा था। इसी दौरान कांग्रेसी पार्षद शेफू वर्मा के पति आकाश कुशवाह से झंडे लगाने की बात को लेकर विवाद हो गया और बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष के लोग जमा हो गए और इसी बीच अचानक पत्थरबाजी शुरू हो गई, जिसके कारण अफरा-तफरी मच गई।
पत्थरबाजी की घटना में सागर और अन्य लोगों को चोट आई है। कांग्रेसी पार्षद के पति और ससुर ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जमकर मारपीट भी की। आज वार्ड 46 में विकास यात्रा निकाली जानी है। इसके पूर्व कांग्रेस-भाजपा के झगड़े ने क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गर्म कर दिया है। घटना के बाद देर रात तक एमआईजी थाने में दोनों पक्षों के नेता डटे रहे। नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे और अन्य नेता भी पहुंच गए थे। एमआईजी पुलिस ने भाजपाई सागर रमन वाल की रिपोर्ट पर पार्षद शेफू वर्मा के पति अकाश कुशवाह, ससुर जुगल कुशवाह ससुर, तथा गगन के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी दिल्ली में मेयर क चुनाव कराए जाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख करेगी. AAP नेत्री आतिशी मार्लेना ने कहा मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का चुनाव सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो, इसको लेकर हम आज ही शीर्ष अदालत में जाएंगे. दिल्ली नगर निगम के मेयर […]
3 नंबर विधानसभा को छोडक़र 5 में बाबा और महू में उषा ठाकुर लगभग तय इंदौर। भाजपा (BJP) की केन्द्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक आज होना है और इसके बाद भाजपा की पांचवीं और अंतिम सूची भी घोषित हो जाएगी। इशारा किया जा रहा है कि आज रात तक सभी 96 उम्मीदवारों की सूची […]
इंदौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मशहूर शहर इंदौर के चर्चित वैशाली ठक्कर सुसाइड कांड (Vaishali Thakkar suicide case) को सुलझाने में हर कदम पर अब तक नाकामी ही हाथ लग रही है. सिवाए एक अदद इस मामले के मुख्य आरोपी और वैशाली के पूर्व बॉयफ्रेंड (ex boyfriend) की गिरफ्तारी के. मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी […]
क्रिस्टल और ईश्वर फर्मों को कितने करोड़ का भुगतान हुआ उसकी जानकारी भी मांगी – ठगोरे ठेकेदारों की रिमांड 10 मई तक मिली – पुरानी फाइलों को भी खंगालने में जुटी पुलिस – भगोड़े इंजीनियर पर बढ़ेगी इनामी राशि – उजागर फर्मों की कुंडली भी निगम से मांगी इंदौर।निगम (Corporation) के बहुचर्चित फर्जी बिल घोटाले […]