
नई दिल्ली। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस को मजबूती मिली है। इसके पहले कांग्रेस भाजपा के मुकाबले काफी कमजोर नजर आ रही थी। यात्रा के बाद सी वोटर और इंडिया टुडे के आए सर्वे में बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं है और इस बार भी एनडीए की सरकार आसानी से बन जाएगी। एनडीए को 298 सीटें, जबकि यूपीए के खाते में 153 सीटें जा सकती हैं। 2022 में कराए गए सर्वे में एनडीए को 296, जबकि यूपीए को 127 सीटें मिलती नजर आ रही थीं। कांग्रेस की स्थिति थोड़ी बेहतर हुई है, जिसके कारण पार्टी को 15 से 20 सीटों का फायदा मिलता नजर आ रहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved