
सीहोर। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने नर्मदा विकास निर्माणाधीन आईएसपी-पार्वती लिंक परियोजना देवास जिले के कन्नौद तहसील के ग्राम थूरिया तथा जामनिया में चल रहे प्रथम तथा द्वितीय चरण के कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परियोजना के अधिकारियों से विस्तार से जानकारी लेते हुए एनव्हीडीए के दिशा-निर्देशों के अनुसार परियोजना के सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने योजना के कमाण्ड क्षेत्र में स्थित किन्ही 05 ग्रामों में समस्त वितरण प्रणाली के पाईप, ओएमएस बॉक्स एवं स्काडा को स्थापित करने तथा अक्टूबर 2023 के पूर्व ग्रामों में इस योजना से माइक्रो सिचाईं प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। इस सिचाईं परियोजना में सीहोर जिले के 264 गांव शामिल है। निरीक्षण के दौरान एनव्हीडीए के कार्यपालन यंत्री एसपी तिर्की ने कलेक्टर श्री सिंह को परियोजना के तहत चल रहे सभी कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved