
जबलपुर। जनता दल यूनाइटेड जिला इकाई द्वारा अमर शहीद राजगुरू, भगत सिंह, सुखदेव के बलिदान को याद करते हुए समाजवाद के प्रणेता क्रांतिकारी डॉ राम मनोहर लोहिया जी की जन्म जयंती मनाई गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सूरज जयसवाल ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि डॉ राम मनोहर लोहिया को एक अच्छे समाजवाद के प्रणेता एवं सच्चे देशभक्त हैं , पूंजीवाद के धुर विरोधी गरीबों के मसीहा थे।
सचिव प्रदेश इकाई उदय साहू के द्वारा अपने उदगार में कहा गया पूंजीवादी व्यवस्था भारत के 10प्रतिशत लोग बाकी 90 प्रतिशत निचले तबके पर शासन करते शोषण करते हैं, जिसे संविधान की मूल भावना पर कुठाराघात बताया। महासचिव प्रदेश इकाई मनोज चौधरी द्वारा अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विधि प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव सचिव अनिल बानी, दीपक कुमार, महिला प्रकोष्ठ की एडवोकेट गायत्री लारिया, दीपक रैकवार, एस के कोरी, विवेक पटेल समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved