
इंदौर, संजीव मालवीय। आज शाम पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी (Union Minister Suresh Pachauri) और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा (former minister sajjan singh verma) इंदौर आए और शोक संतप्त परिवारों (bereaved families) में शोक जताने पहुंचे। इसके बाद रीगल तिराहे पर उन्होंने मोमबत्ती जलाकर हादसे में मृत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल, विनय बाकलीवाल, अरविंद बागड़ी, गोलू अग्निहोत्री, चिंटू चोकसे, साक्षी शुक्ला, राजेश चौकसे, गिरधर नागर, सच सलूजा, शैलेश गर्ग, पिंटू जोशी, देवेंद्र सिंह यादव, कांग्रेस प्रभारी महेंद्र जोशी, अर्चना जायसवाल भी मौजूद थे। यहां युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया भी पहुंचे। मीडिया ने सभी से बात करना चाही, लेकिन उन्होंने बात नहीं की। इसके बाद वे रवाना हो गए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved