
इन्दौर (Indore)। स्नेहलतागंज (Snehaltaganj) में पिछले दिनों नगर निगम (Municipal council) की टीमों ने सडक़ किनारे के कुएं से स्लैब हटाई थी और अस्थायी तौर पर वहां बैरिकेड्स लगा दिए गए थे। दिनभर में उक्त मार्ग में बड़ी संख्या में सैकड़ों वाहन और इन्दौर-उज्जैन की यात्री बसें गुजरती हैं। इसी के चलते वहां हादसे का अंदेशा बना हुआ है। निगम अधिकारी कुएं की स्लैब हटाकर उलझ गए और अब अगर कुएं को बंद किया जाता है तो हंगामा मचेगा और कुएं के आसपास मुंडेर या अन्य सुरक्षा दीवार बनाते हैं तो दुर्घटना का अंदेशा बना रहेगा। इसी के चलते निगम ने अस्थायी तौर पर वहां सडक़ घेरकर विशालकाय पतरे लगा दिए हैं, जिसके कारण यातायात का कबाड़ा हो रहा है। सडक़ की एक लेन का लगभग सारा हिस्सा कवर कर लिया गया है, जिसके कारण एक लेन पर ही आवागमन का दबाव बना है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved