img-fluid

600 बच्चों का बाप बन चुका है ये शख्‍स! कोर्ट बोला- अब किया ऐसा तो देना होगा लाख रुपये जुर्माना

April 30, 2023

नई दिल्ली (New Delhi)। नीदरलैंड की एक अदालत ने 41 साल के एक शख्स के स्पर्म डोनेट करने पर पाबंदी लगा दी है। आरोप है कि वह शख्स स्पर्म डोनेट कर 500 से 600 बच्चों का पिता बन चुका है। डच न्यायाधीशों ने जोनाथन मीजर के रूप में पहचाने गए व्यक्ति पर 100,000 यूरो यानी 90 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाने की चेतावनी भी दी है। कोर्ट ने कहा है कि अगर जोनाथन ने फिर से स्पर्म डोनेट किया या दान करने की कोशिश की तो उस पर ये जुर्माना लगाया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि जोनाथन पर 2017 में ही नीदरलैंड में फर्टिलिटी क्लीनिक में स्पर्म डोनेट करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, क्योंकि तब यह बात सामने आ चुकी थी कि वह स्पर्म डोनेशन के माध्यम से 100 से अधिक बच्चों का बाप बन चुका है। प्रतिबंध के बावजूद जोनाथन नहीं रुका और वह विदेशों में भी ऑनलाइन स्पर्म डोनेट करता रहा।


रॉयटर्स के मुताबिक, अदालत ने जोनाथन को विदेशी क्लीनिकों को लिखने का भी आदेश दिया कि वे अपने सभी स्पर्म स्टॉक को नष्ट करने के लिए कहें। हालांकि, इसमें वैसे माता-पिता को छूट दी गई है, जिनके पास पहले से ही उसके स्पर्म से जन्मे बच्चे हैं।

जोनाथन के सनक की कहानी और चौंकाने वाला रहस्योद्घाटन तब सामने आया जब एक फाउंडेशन और उसके स्पर्म से जन्मे बच्चों में से एक की मां ने हेग में उसके खिलाफ मुकदमा दायर किया।

नीदरलैंड के क्लिनिकल गाइडलाइंस के मुताबिक एक स्पर्म डोनर कुल 12 परिवारों में 25 से अधिक बच्चों का पिता नहीं हो सकता है। डच न्यायाधीशों ने कहा कि जोनाथन ने 2007 में स्पर्म डोनेट करना शुरू किया था, जिसके बाद से वह अब तक करीब 550 से 600 बच्चों का बाप बन चुका है। कोर्ट ने जोनाथन पर स्पर्म डोनेट करने से प्रतिबंधित करते हुए कहा कि वह स्पर्म चाहने वाले माता-पिताओं को अपने बच्चों की संख्या के बारे में गलत जानकारी देता था।

 

Share:

  • गुजरात और हैदराबाद की जीत से बदली प्वाइंट्स टेबल, टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर ये टीम

    Sun Apr 30 , 2023
    नई दिल्ली (New Delhi)। शानदार शनिवार को हुए 2 मुकाबलों के बाद आईपीएल 2023 की प्वाइंट्स टेबल (Points Table) में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) को धूल चटाते हुए टेबल में पहला पायदान हासिल किया है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved