इंदौर (Indore)। फलों के राजा आम (Mango) का स्वाद किसे पसंद नहीं है। इंदौर (Indore) का लोकप्रिय इवेंट मेंगो जत्रा (Mango Jatra ) एक बार फिर शहरवासियों को देशभर के आमों का स्वाद चखाने के लिए शुरू हो चुका है। इस बार भी मेंगो जत्रा (Mango Jatra ) में देश के कोने कोने से चुनिंदा आम की किस्में पहुंची है। इन्हें चखने के लिए पहले ही दिन मेंगो जत्रा में भीड़ उमड़ने लगी।
जानकारी के लिए बता दें कि इंदौर में तीन दिवसीय मैंगो जत्रा (Mango Jatra) की शानदार शुरुआत हुई है। इंदौर के इस जत्रा में रत्नागिरी और देवगढ़ के हापुस के आम भी आते हैं। हापुस आम अपने स्वाद और मिठास के लिए पुरी दुनिया में मशहूर है। आलम ये है कि यहां महज दो दिनों में ही 65 हजार दर्जन से ज्यादा आम बिक चुके हैं, जिनकी कीमत करोड़ों रुपये में है।
मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में बारिश का बेमौसम होना आम के लिए नुकसानदायक रहा है. इंदौर में आए किसानों ने कहा कि इस बार पानी की वजह से फसल खराब हुई है, वहीं ज्यादा गर्मी पड़ना भी एक इसकी मुख्य वजह रही है। पैदावार कम होने से आम की कीमतों में तकरीबन 20 फीसदी का इजाफा हुआ है, हालांकि आम खाने के शौकीनों पर बढ़ी हुई कीमतों का असर दिखाई नहीं देता।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved