
उज्जैन। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की प्रदेश अध्यक्ष और सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल (State President and Singrauli Mayor Rani Agarwal) एवं पंजाब सरकार (Government of Punjab) में विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा का 11 जून रविवार को उज्जैन में प्रथम आगमन हो रहा है। महाकाल दर्शन के पश्चात सुबह नौ बजे कार्यकर्ता संवाद और सर्किट हाउस पर पत्रकारों को संबोधित करेंगे और भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करेंगे।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव इंजीनियर अक्षय पाटीदार ने बताया कि आगामी विधानसभा 2023 के चुनाव में प्रदेश की सारी सीट पर आप चुनाव लड़ेगी। इस तारतम्य में उज्जैन में चुनावी शंखनाद किया जाएगा। आप पार्टी के द्वारा चल रहे सदस्यता अभियान के तहत नए सदस्यों को भी सदस्यता दिलाई जाएगी। तत्पश्चात आप पार्टी के कार्यकर्ताओं शहर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत मंच बनाकर अतिथियों का स्वागत करेंगे।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved