img-fluid

रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल ने मछली मारने पर प्रतिबंध के दिए आदेश

June 14, 2023

  • मछली मारने पर 16 जून से 15 अगस्त तक रहेगा प्रतिबंध
रीवा। वर्षाकाल का आरंभ मछलियों का प्रजनन काल होता है। इसे ध्यान में रखते हुए कलेक्टर  प्रतिभा पाल ने जिले के सभी जलाशयों में 16 जून 2023 से 15 अगस्त 2023 तक मछली मारने पर प्रतिबंध के आदेश दिए हैं। इस अवधि में मछली का शिकार, विनिमय तथा परिवहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

यह आदेश मध्यप्रदेश नवीन मत्स्योद्योग नियम 1972 के तहत जारी किया गया है। प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर एक वर्ष के कारावास अथवा पांच हजार रुपए के जुर्माने से दण्डित किया जाएगा। प्रतिबंध की अवधि में कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार का मत्स्याखेट न करे। यह प्रतिबंध छोटे तालाब अथवा अन्य ऐसे जल स्त्रोत पर लागू नहीं होगा जिसका संबंध किसी नदी या नाले से नहीं है।

Share:

  • रीवा जिन अधिकारियों ने 50 से कम राजस्व प्रकरण निराकृत किए हैं उनका रूकेगा वेतन

    Wed Jun 14 , 2023
    भू स्वामित्व योजना के प्रकरण 15 जुलाई तक अनिवार्य रूप से निराकृत करें – कलेक्टर आदेशों का पालन न करने वाले पटवारियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करें – कलेक्टर रीवा। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर  प्रतिभा पाल ने राजस्व कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि सभी राजस्व अधिकारी अपने मूल कार्य […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved