लाडली बहनों के बाद कल्याणी (विधवा) महिलाओं के खाते में भी आई अतिरिक्त राशि
इंदौर। लाडली बहनाओं के बैंक खाते में 1-1 हजार रुपए की राशि आने के बाद उन कल्याणी (विधवा) महिलाओं की पेंशन भी बढ़ गई है, जिन्हें अभी तक 600 रुपए मिलते थे। इसकी घोषणा भी मुख्यमंत्री ने की थी। इन महिलाओं को 400 रुपए अतिरिक्त दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत 23 साल से लेकर 60 साल तक की विवाहित महिलाएं ही पात्र थीं। इस दौरान सवाल उठा था कि जो महिलाएं विधवा हो गई हैं, उनको 600 रुपए ही मिलेंगे। इस पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा था कि वृद्धावस्था पेंशन और कल्याणी (विधवा) पेंशन में भी 1-1 हजार रुपए दिए जाएंगे। फिलहाल कल्याणी महिलाओं का 1 हजार रुपए देने की शुरूआत हो चुकी हैं।
एक अनुमान के मुताबिक ऐसी शहर में करीब 5 हजार महिलाएं जो पेंशन योजना का लाभ ले रही है। गरीबी उन्मूलन प्रकोष्ठ के प्रभारी मनीष शर्मा मामा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अपनी घोषणा के साथ ही इन महिलाओं के खातों में अतिरिक्त रूप से 400-400 रुपए की राशि देना शुरू कर दी है। कई महिलाओं के खातों में ये रुपए भी आ गए हैं और उनकी पूरी पेंशन 1 हजार रुपए हो गई है। अभी वृद्धावस्था पेंशन अपडेट नहीं हुई है। पहले इन महिलाओं की केवायसी अपडेट होगी और उसके बाद उनके खातों में अतिरिक्त राशि ट्रांसफर की जाएगी। इसमें समय लग सकता है। हालांकि ऐसी महिलाएं झोनल कार्यालयों के चक्कर लगा रही हैं। उधर जिन लाडली महिलाओं को पैसे ट्रांसफर नहीं हुए थे वे भी आना शुरू हो गए हैं।
महिलाएं ही होंगी शामिल… संस्था अपराजिता महिला संघ की पहल इंदौर। पर्यटन (Tourism) को बढ़ावा देने और महिलाओं (women) को स्थानीय रोजगार (employment) से जोडऩे के मकसद से महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन के लिए काम कर रही संस्था अपराजिता महिला संघ (organization Aparajita Mahila Sangh) अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) पर मानपुर रोड […]
पुष्प बिहार के भूखंड पर व्यवसायिक गतिविधि शुरू… संस्था ने भी थमाया नोटिस… प्रशासन व निगम भी करेगा कार्रवाई… निरस्त होगा भूखंड इंदौर। भूमाफियाओं (land mafia) के कब्जे (occupation) से मजदूर पंचायत गृह निर्माण (labor panchayat house construction) की पुष्प विहार कालोनी (Pushp Vihar colony) के भूखंडों (plots) को पिछले दिनों प्रशासन ने छुड़वाकर सालों […]
अब तो महिलाएं इज्जत लूटने लगीं पहले जबरदस्ती की बात कही, बाद में सिर्फ धक्का देने के दिए बयान इंदौर। एक शख्स को किराए की मांग करना भारी पड़ा। किराएदार (Tenant) ने पहले उस पर बलात्कार का इल्जाम लगा दिया, बाद में अदालत में बयान से पलटते हुए केवल धक्का देने के बयान दिए। लिहाजा […]
एसडीएम ने बेहतर प्रबंधन के लिए डॉक्टरों से लिए सुझाव इंदौर। महू के सिविल अस्पताल (Mhow Civil Hospital) में जहां भरपूर दवाइयों का स्टॉक (stock of medicines) रखा जाएगा, वहीं स्टाफ भी बढ़ाया जाएगा। महू एसडीएम अक्षत जैन द्वारा सिविल हॉस्पिटल के समस्त डॉक्टर्स, स्टाफ नर्सेस, वार्डबॉय व अन्य स्टाफ की बैठक ली गई, जिसमें […]