
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को पार्टी के केन्द्रीय पदाधिकारियों की घोषणा की। नड्डा की टीम में इंदौर से भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय (Senior BJP leader Kailash Vijayvargiya) को एक बार फिर जगह दी गई है। विजयवर्गीय को लगातार चौथी बार राष्ट्रीय महासचिव (National secretary General) (महामंत्री) बनाया गया है। टीम नड्डा में जगह बनाने वालों में मप्र से दूसरा नाम सौदान सिंह का है। उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इन्हें बनाया गया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और वर्तमान विधायक रमन सिंह, सांसद सरोज पांडेय और लता उसेंडी, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधायक वसुंधरा राजे, झारखंड से रघुवर दास, मध्य प्रदेश से सौदान सिंह, उत्तर प्रदेश से सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेयी, सांसद रेखा वर्मा और विधान परिषद सदस्य तारिक मंसूर, ओडिशा से बैजयंत पांडा, तेलंगाना से डीके अरुणा, नगालैंड से एम चौबा एओ और केरल से अब्दुल्ला कुट्टी.
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda ने निम्नलिखित केंद्रीय पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की है- pic.twitter.com/0aaArxHF30
— BJP (@BJP4India) July 29, 2023
इन्हें बनाया गया राष्ट्रीय सचिव
महारष्ट्र से विजया राहटकर, आंध्र प्रदेश से सत्या कुमार, दिल्ली से अरविंद मेनन, महाराष्ट्र से पंकजा मुंडे, पंजाब से नरेंद्र सिंह रैना, राजस्थान से डॉ. अल्का गुर्जर, पश्चिम बंगाल से अनुपम हाजरा, मध्य प्रदेश से ओमप्रकाश धुर्वे, बिहार से ऋतुराज सिन्हा, झारखंड से आशा लाकड़ा, असम से सांसद कामख्या प्रसाद तासा, केरल से अनिल एंटनी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है. जबकि, उत्तर प्रदेश से राजेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष और उत्तराखंड से नरेश बंसल को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है.
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved