
उज्जैन लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा को कल दिनांक 4 अगस्त को शिकायत प्राप्त हुई थी, कि नगर निगम का दरोगा कृष्णपाल बोयत गैरहाजरी नही लगाने के और बेटी की शादी के चैक दिलवाने के 1500/-रुपए रिश्वत मांग रहा हैं। शिकायत का सत्यापन कराने पर सही प्रतीत होने से ट्रैप दल गठित किया गया।
आज दिनांक 5 अगस्त को दोपहर 2.45 बजे लगभग रिश्वत की रकम गायत्री नगर महाकाल स्पेयर दुकान के सामने बोयट ने जैसे ही आवेदक अजीज सक्तार हेला ने दी तो लोकायुक्त टीम ने आरोपी को दबोच लिया। लोकायुक्त टीम में डी एस पी सुनील तालान, निरीक्षक बसंत श्रीवास्तव आदि हैं। कार्यवाही चिमनगंज थाने पर की जा रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved