
इंदौर। दिल्ली सीबीआई (Delhi CBI) की टीम ने इंदौर के बसंत विहार (Indore’s Basant Vihar) में रिटायर्ड बैंक अधिकारी के यहां छापेमार कार्रवाई की है। वसंत विहार में बैंक अधिकारी के बंगले पर दिल्ली सीबीआई के तीन अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौजूद है। बंगला रिटायर्ड बैंक अधिकारी ओमप्रकाश व्यास (Retired Bank Officer Om prakash Vyas) का है। सीबीआई की बंगले में सर्चिंग जारी है। [rlpost]

बताया जा रहा है कि दिल्ली से आई सीबीआई टीम को बड़े घोटाले का इनपुट मिला है। यहां पहुंचते ही अधिकारियों ने अपना परिचय देकर मोबाइल जब्त कर लिए। सभी के बाहर जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया। वहीं घर के अंदर भी किसी को प्रवेश करने से रोक दिया गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved