
इंदौर। जोधपुर-इंदौर ट्रेन में एक युवक द्वारा महिला के साथ छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक इंदौर जा रहे एक युवक ने महिला को परेशान करना शुरू किया और छेड़छाड़ करने की कोशिश की। परेशान महिला ने इस बारे में अपने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद जावरा रेलवे स्टेशन पर युवक की जमकर पिटाई हुई।
युवक को महिला ने चप्पलों से पीटा
ट्रेन में जब युवक की छेड़छाड़ ज्यादा बढ़ गई तो परेशान महिला ने इस बारे में अपने परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने जावरा रेलवे स्टेशन पर युवक को ट्रेन से नीचे उतारा। यहां महिला ने युवक की चप्पलों से पिटाई की और अन्य लोग भी उससे पूछताछ करते हुए दिखाई दिए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved