
इंदौर। सोशल मीडिया (social media) पर चल रही भाजपा (BJP) के वरिष्ठ नेता भंवर सिंह शेखावत (Bhanwar Singh Shekhawat) के कांग्रेस (Congress) में जाने की खबरों को उन्होंने कोरी अफवाह बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस (Congress) से मेरी कोई बात नहीं हुई है। पार्टी टिकट देगी तो ठीक, नहीं तो घर बैठे हुए हैं। मैं आगे होके कांग्रेस के पास नहीं जाऊंगा। ह्लालांकी उन्होंने यह भी कहा कि मैंने पहले भी कहा था कि मैं अपनी पार्टी से टिकट मांगूंगा और पार्टी टिकट नहीं देगी तो कांग्रेस में जाने के बारे में विचार करूंगा। अभी तो सब फालतू बातें हैं।
विदित है कि शेखावत बदनावर विधानसभा (badnawar assembly) सीट से प्रबल दावेदार थे। वे चुनाव (Election) तो लड़े लेकिन भाजपा की ओर से एक अन्य दावेदार के खड़े होने के कारण हार गए थे। दूसरी बार कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए राजवर्धन सिंह दत्तीगांव को भाजपा ने टिकट दिया और मंत्री बना दिया, तब से वे पार्टी से नाराज चल रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved