img-fluid

‘पर्यटन सखी’ के लिए पर्यटन विभाग ने आयोजित की प्रतियोगिता

August 23, 2023

20 सितंबर तक जमा कर सकेंगे प्रतियोगी अपने डिजाइन

इंदौर। महिलाओं (Women) के लिए सुरक्षित पर्यटन को लेकर काम कर रहे मप्र पर्यटन विभाग ( MP Tourism Department) ने अब एक कदम आगे बढ़ाते हुए ‘पर्यटन सखी’ मेस्कॉट (शुभंकर) तैयार करने के लिए प्रतियोगिता आयोजित की है, जिसमें कोई भी भाग ले सकता है। प्रतियोगिता के लिए आखिरी तारीख 20 सितंबर तय की गई है।


भाग लेने वाले प्रतियोगियों को मप्र टूरिज्म की वेबसाइट और ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से पूरी जानकारी मिलेगी। कल से इस प्रतियोगिता को ओपन किया गया है। ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से प्रतियोगी पर्यटन सखी मेस्कॉट प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। 20 सितंबर के बाद विभाग इसमें से विजेता रहे मेस्कॉट को प्रदेश के पर्यटन स्थलों के प्रचार के लिए इस्तेमाल में लाएगा, जो पर्यटकों विशेषकर महिला पर्यटकों को सहज, सुरक्षित पर्यटन का एहसास देगा। उल्लेखनीय है कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार की ‘निर्भया योजना के अंतर्गत’ मध्यप्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर महिला पर्यटकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए मप्र टूरिज्म बोर्ड ‘महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन’ योजना के तहत काम कर रहा है। इस प्रतियोगिता में प्रथम को 21 हजार, द्वितीय को 11 हजार. तृतीय को 7 हजार का पुरस्कार दिया जाएगा। दो सांत्वना पुरस्कार भी रखे गए हैं। ज्यूरी विजेताओं को लेकर निर्णय करेगी।

पर्यटन स्थलों पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ा रहे

महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन के लिए बोर्ड ने विभिन्न संस्थाओं के साथ मिलकर इस पर पूरे प्रदेश में काम भी शुरू कर दिया है। महिलाओं को विभिन्न प्रशिक्षण दिया जा रहा है। महिलाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूकता, आत्मरक्षा प्रशिक्षण के अलावा पर्यटन स्थलों का सुरक्षा की दृष्टि से ऑडिट करवा पर्यटन स्थलों पर अधिक से अधिक कार्यशील महिलाओं की उपस्थिति सुनिश्चित करवाई जा रही है। पर्यटन स्थलों, फ्रंट ऑफिस, रेलवे स्टेशन के साथ ही सुरक्षाकर्मियों में महिलाओं की तादाद बढ़ाने का काम किया जा रहा है। टूूरिज्म प्रमोशन काउंसिल के साथ इस परियोजना में महिला एवं बाल विकास विभाग, परिवहन विभाग, तकनीकी एवं कौशल विभाग, पुलिस विभाग, वन विभाग भी काम कर रहा है।

Share:

  • थर्ड रेल सिस्टम से दौड़ेगी इंदौर मेट्रो, लोहे की पटरियों के साथ बिछाई एल्यूमीनियम की पटरी से होगी बिजली की आपूर्ति

    Wed Aug 23 , 2023
    17 मीटर ऊंचे मोनोपोल पर पेंथर कंडक्टर बिजली कम्पनी ने लगाए, कनेक्शन भी कल कर दिया चालू – आसपास के उद्योगों को भी मिलेगी बिजली इन्दौर।  अगले महीने प्रायोरिटी कॉरिडोर का ट्रायल (trial) रन होना है, जिसके लिए तीन कोच (three coaches) वाली मेट्रो (metro) बड़ोदरा (vadodara) से रवाना हो गई है। अत्याधुनिक तकनीक का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved