img-fluid

बाबा महाकाल की शरण में पहुंची परिणीति चोपड़ा, होने वाले दूल्हे के साथ लिया आशीर्वाद

August 26, 2023

उज्जैन। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (actress parineeti chopra) अपने होने वाले दूल्हे राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Rajya Sabha MP Raghav Chadha) के साथ बाबा महाकाल के दरबार (Baba Mahakal’s court) में पहुंची, जहां उन्होंने श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति (Mahakaleshwar Management Committee) के नियमों का पालन करते हुए नंदी हॉल से भगवान का पूजन-अर्चन कर चांदी द्वार पर माथा टेक कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित यश गुरु ने बताया कि परिणीति चोपड़ा बाबा महाकाल की अनन्य भक्त हैं। 26 दिसंबर 2022 को भी वे बाबा महाकाल की भस्म आरती मे शामिल हुई थीं। इसके बाद शादी के पहले वे अपने मंगेतर राज्यसभा सांसद राघव चड्डा के साथ बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने आज उज्जैन आईं।

Mahakal: Parineeti and Raghav reached the court of Mahakal, worshiped from Nandi Hall


पंडित यश गुरु ने बताया कि नंदी हॉल में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने अपने मंगेतर राघव चड्डा के साथ बाबा महाकाल का विशेष पूजन अर्चन श्री सूक्त के पाठ के साथ किया। इस दौरान वे बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आईं। आज भी अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा जहां साड़ी पहने दिखाई दीं तो वहीं मंगेतर भी पारंपरिक वेशभूषा कुर्ते पजामे में बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे। याद रहे कि 25 सितंबर 2023 को परिणीति और राघव चड्ढा परिणय बंधन में बंधने वाले हैं।

 

Share:

  • ISRO ने जारी किया वीडियो, चांद के राज जानने में जुटा है चंद्रयान-3

    Sat Aug 26 , 2023
    नई दिल्ली: चांद के राज जानने में जुटा चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) का रोवर ‘प्रज्ञान’ चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव (South Pole) पर स्थित शिव शक्ति प्वाइंट (Shiv Shakti Point) पर लगातार चहलकदमी कर रहा है और इसने अब तक लगभग आठ मीटर की दूरी सफलतापूर्वक तय (fixed successfully) कर ली. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चांद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved