
धार: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव साल 2023 के अंत में होने वाले हैं. इसी बीच विपक्षी पार्टी कांग्रेस जनता को अपनी ओर करने की कोशिश में जुट गई है. इसी क्रम में प्रियंका गांधी 5 अक्टूबर को धार जिले के मोहनखेड़ा पहुंचेंगी. कार्यकर्ताओं में जोश भरने राजगढ़ के मेला मैदान में प्रियंका गांधी सभा लेंगी.
अपने तय कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 5 अक्टूबर सुबह 10:30 बजे मोहनखेड़ा पहुंचेंगी. फिर, 10.40 पर मोहनखेड़ा तीर्थ के दर्शन करेंगी और 11:10 पर टंट्या मामा की मूर्ति का अनावरण करेंगी. इसके बाद 11:20 पर सभा को संबोधित करेंगी.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved